महिलाओं को समान रूप से शिक्षा व अन्य अधिकार मिलें: ज्योति बगला
महिला दिवस पर ज्योति सावित्री बाई फूले महिला उत्थान मंच द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन
हिसार। ज्योति सावित्री बाई फूले महिला उत्थान मंच हिसार द्वारा बौद्ध विहार हरिदास काॅलोनी हिसार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मंच की अध्यक्षता कमलेश राय ने अनुसूचित जाति की महिलाओं की उच्च शिक्षा में स्थिति पर अपने विचार रखते हुए कहा कि अनुसूचित जाति की महिलाएं दूसरे समाज की महिलाओं की अपेक्षा आज की उच्च शिक्षा में काफी पिछड़ी हुई है जो कि बेहद चिंता का विषय है। उच्च शिक्षा में पिछड़ने का एक सबसे बड़ा कारण है सामाजिक रूप से पिछड़ने से उन छात्राओं में आत्म विश्वास की कमी हो जाती है और वे अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाती। इसी विषय पर ज्योति बगला ने अपने विचार रखते हुए कहा कि महिला दिवस मनाने का औचित्य तभी पूरा होगा जब सभी महिलाओं को समान रूप से शिक्षा व अन्य अधिकार मिले और शिक्षा को प्राप्त करने में सभी आर्थिक व समानता के अधिकार प्राप्त हों। इस गोष्ठी में आशा खिच्ची, दिपिका, नीरज, कृष्णा, जमुना, वीना सोलंकी, विद्या, कृष्णा तंवर आदि मंच की सदस्य मौजूद रहीं।