पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार | लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलास्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने उपस्थितगण को महिला सशक्तिकरण व समानता की दिशा में कार्य व सहयोग करने की शपथ दिलवाई। गुरुग्राम में हुए राज्यस्तरीय कार्यक्रम से सीएम मनोहर लाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों में मौजूद महिलाओं को बधाई दी व उन्हें अपना संदेश दिया। मुख्यातिथि ने हैंडबॉल टीम की कप्तान खुशबू, शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए निशा व सुषमा, योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर कृष्णा, महिला विरुद्ध अपराधी को आजीवन कारावास करवाने वाली सुनीता, सर्वोत्तम सरपंच आशा, हॉकी खिलाड़ी पूनम, राज्य स्तर पर सर्वोत्तम आंगनवाड़ी वर्कर उषा व जिला स्तर पर सर्वोत्तम आंगनबाड़ी वर्कर नवासा, सर्वोत्तम एएनएम चंचल व गीता देवी, महिला बाल विकास विभाग की संतोष वर्मा, सरिता, प्रियंका व मीरा को सम्मानित किया।
खबरें और भी हैं...