पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तुम इकट्ठी होकै आओ हे सखी तैयारी होली की...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्मृति वन पार्क में हरियाणवी रिवाज समिति ने मनाई होली

हरियाणवी रिवाज समिति की प्रधान कांता हुड्डा ने बताया कि हर त्योहार को पारंपरिक अंदाज में सेलिब्रेट करती है, जिससे बच्चों तक संस्कृति और विरासत काे पहुंचाया जा सके। इसी कड़ी में इस होली को समिति की ओर से अलग अंदाज में सेलिब्रेट करते हुए पिछले कुछ दिनों से लघु सचिवालय के छोटा पार्क, जिंदल पार्क, सेक्टर 16-17 का भजन स्थल पार्क, शिव नगर पार्क, आजाद नगर और आदर्श पार्क में शाम को एक साथ मिलकर होली के गीतों पर डांस करते हुए यादें संजोती नजर आती हैं। रविवार की शाम को भी स्मृति वन पार्क में समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सास, बहू, देवर भाभी, ननद, भाभी और पड़ोसन ने मिलकर फूलों की होली खेलकर तुम इकट्ठी हो कै आओ हे सखी तैयारी होली की... चांद सितारे बुर्कले ढाल बणा हे सखी तैयारी होली की...... जैसे गानों एक-दूसरे को तिलक लगाकर जमकर मस्ती की।

खबरें और भी हैं...