दीपेंद्र को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाना युवाओं का सम्मान : सुमन
कांग्रेस नेता एवं पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि सुमन शर्मा ने दीपेंद्र सिंह हुड्डा को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र मिलनसार कर्मठ एवं काबिल राजनेता हैं। उन्हें राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया जाना प्रदेश ही नहीं अपितु देश के युवाओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा तीन बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल में 36 बिरादरी को मान-सम्मान देते हुए हरियाणा में भाईचारे को कायम करने का काम किया है। राज्यसभा के प्रत्याशी के रूप में नामित होने पर पूरे हरियाणा में खुशी की लहर है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा सदस्य की तरह ही राज्यसभा सदस्य के रूप में हरियाणा की मूलभूत समस्याओं को सदन में उठाएंगे व प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन करेंगे।