नंगथला के पास बाइक से गिरकर युवक गंभीर घायल
अग्रोहा| बरवाला मार्ग पर नंगथला ईंट भट्टा के समीप बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया है। जहां पर युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों को दिए बयान में श्यामसुख निवासी रणधीर ने बताया उसका भांजा प्रवीन कुमार होली के अवसर पर उसे पास आया हुआ था। वह बुधवार सुबह गांव से बाइक पर हिसार जा रहा था तो रास्ते में नंगथला ईंट भट्टा के समीप सड़क की जर्जर हालत होने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया।