पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hansi News Haryana News Youths Holding Swords Overturned The Ravaged Street Car Behind The Bus Stand Dumped The Goods On Two Pieces On The Road

तलवार लिए युवकों ने बस स्टैंड के पीछे मचाया उत्पात रेहड़ी को पलटा, दो फड़ों पर रखा सामान सड़क पर फेंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बस स्टैंड के पीछे फिरकी वाली गली में शरारती तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। वहां खड़ी एक रेहड़ी को पलट दिया व दो फड़ों पर रखा सामान सड़क पर फेंक दिया। दुकानदारों का कहना है कि शरारती तत्वों के हाथों में तलवार भी थी और कारोबारियों को वहां से सामान हटाने के लिए कहा। डर के मारे कोई कारोबारी आगे नहीं आया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को काबू कर लिया। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।

गली में रेहड़ी लगाने वाले शिवदास ने बताया कि वहां पर दो युवक आए, एक युवक के पास तलवार थी। युवकों ने उनकी रेहड़ी पलट दी और सारा सामान गली में बिखेर दिया। उनकी रेहड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। युवकों को देखकर वह अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग गए। युवकों ने साथ लगती दो फड़ों को भी नुकसान पहुंचाया। एक फड़ पर रखे कपड़े व दूसरे पर रखे खिलौनाें को बिखेर दिया। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। इस दौरान वहां से एक युवक को कब्जे में ले लिया। लोगों के अनुसार वहां पर दो युवक आए थे। वह पहले भी इस बाजार में ऐसी हरकत कर चुके हैं। करीब 10-15 दिन पहले भी वहां दुकानों पर रखे सामान को बिखेर दिया था और फड़ों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। तब पुलिस को सूचना दी तो पुलिस का कहना था कि नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कार्रवाई की है। दुकानदारों ने परिषद से पूछा तो उन्होंने भी ऐसी किसी कार्रवाई से इंकार किया।

खबरें और भी हैं...