सिविल अस्पताल के पार्क में बैठी महिला को बंदर ने काटा, भर्ती

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल अस्पताल में गुरुवार दोपहर को बंदरों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान आपस में लड़ते हुए अचानक पार्क में बीमार मां के साथ बैठी उसकी बेटी बेबी पर हमला कर दिया। उसके ऊपर झपटा मारकर पसली के पास बुरी तरह काट खाया। महिला ने बचाओ-बचाओ का शोर मचाया। तब स्टाफ कर्मी बचाव के लिए दौड़े। बंदरों से किसी तरह महिला को छुड़वाकर घायल होने पर इमरजेंसी में दाखिल करवाया। इसके बाद स्टाफ कर्मियों ने बंदरों के झुंड को अस्पताल से भगाने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के वार्डों के पास पार्क हैं, जिनमें मरीज और उनके तीमारदार खाना खाते हैं। इसके कारण बंदरों का झुंड खाने के लिए वहां आ जाता है। फिर लोगों के बीच जाकर उनका खाना उठाकर भाग जाते हैं या फिर खाने के लिए आपस में झगड़ने लगते हैं। झगड़ रहे बंदरों ने महिला पर हमला कर दिया था। एक बंदर ने पसली के पास काट खाया, जिससे काफी गहरा जख्म हो गया था।