नव विवाहिता ने खुद को लगाई आग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | दयाल सिंह कॉलोनी में नवविवाहिता ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। चीख सुनकर परिजन पहुंचे और उसे बचाया। नव विवाहिता को झुलसी अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर अवस्था देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया गया। रामकुमार ने बताया कि पूजा की शादी उनके बेटे पवन के साथ छह महीने पहले हुई थी। पवन प्राईवेट फैक्टरी में कार्य करता है। सुबह वह व पवन घर में कुछ काम कर रहे थे। तभी पूजा ने खुद को कमरे में बंद कर डीजल छिड़क कर आग लगा ली। शोर सुनकर वह अंदर पहुंचे और रजाई डालकर विवाहिता को बचाया। झुलसी अवस्था में उसे सिविल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे हिसार रेफर कर दिया।