पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
महेंद्रगढ़. रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान महेंद्रगढ़ में विवाद हो गया। पुलिस वालों पर यात्रा के गुजरने के बाद एक ड्राइवर से मारपीट का आरोप है। वहीं कहा जा रहा है कि मीडिया के लोगों से भी पुलिस ने अभद्रता की। एक मीडियाकर्मी का मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद लोग गुस्से में आ गए। उन्होंने एक कमांडो को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है।
दरअसल, चुनाव की घोषणा से पहले भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। यह यात्रा 22 दिन की है। रविवार को यात्रा महेंद्रगढ़ से शुरू होकर लोहारू होते हुए दादरी तक पहुंची। जब महेंद्रगढ़ से शुरू होने के बाद जन आशीर्वाद यात्रा गुजर चुकी थी तो यहां माहौल तनावपूर्ण हो गया।
बताया जाता है कि यात्रा के गुजर जाने के बाद सतनाली चौक पर काफी जाम लगा था। बहुत सारे लोग इसमें फंसे थे। इसी दौरान कुछ पुलिस वालों ने एक गाड़ी ड्राइवर के साथ मारपीट कर दी। इस घटना को कवर कर रहे एक मीडिया कर्मी के साथ भी दुर्व्यवहार करते हुए उसका मोबाइल फोन छीन लिया।
इसके बाद भीड़ बेकाबू हो गई, जिसने हत्थे चढ़े एक कमांडो को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बड़ी मुश्किल से पुलिस वालों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी, तब कहीं जाकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया जा सका।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.