पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भिवानी में युवक ने मां की हत्या की, कुल्हाड़ी से चेहरे और गर्दन पर किए कई वार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंबॉलिक इमेज। - Dainik Bhaskar
सिंबॉलिक इमेज।
  • भांडवां गांव में शनिवार देर रात की घटना, वारदात के बाद से आरोपी फरार
  • पुलिस ने कहा- आरोपी के पकड़े जाने के बाद हत्या के कारणों का पता चल पाएगा

बाढड़ा (भिवानी). भिवानी जिले के गांव भांडवां में एक युवक ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार है। वहीं, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।

गांव भांडवा निवासी सोमबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन 50 वर्षीय सुमन देवी डेढ़ वर्ष पहले अपने परिजनों के साथ अपने मायके भांडवा में रहने लगी थी। शनिवार शाम उसका जीजा समर सेन सिंह व उसका छोटा बेटा सुधीर सोमबीर के घर आए हुए थे। इस दौरान घर पर सुमन व बड़ा बेटा 26 वर्षीय सुनील ही थे। देर शाम करीब सवा 9 बजे समर सेन सिंह व उसका बेटा सुधीर घर पहुंचे तो सुमन घायल अवस्था में चूल्हे के पास पड़ी हुई थी। उसकी गर्दन व चेहरे पर कुल्हाड़ी से कई वार किए हुए थे। हत्या सुमन के बेटे सुनील ने की है, जो वारदात के बाद से फरार है।

इस बारे में बाढड़ा थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि आरोपी बेटा वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।

खबरें और भी हैं...