पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिरसा में प्रेम प्रसंग में चाकू मारकर युवक की हत्या, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मृतक युवक पवन की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
मृतक युवक पवन की फाइल फोटो।
  • सिरसा जिले के गांव चौटाला में मंगलवार शाम करीब 6 बजे की घटना, बाजार में घेरा युवक पवन को
  • आरोपियों में शामिल जीतराम की लड़की के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग, शादी करना चाहते थे दोनों

सिरसा. प्रेम प्रसंग मामले में मंगलवार को चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। युवके के भाई ने प्रेम प्रसंग का मामला बताया है। उन्होंने कहा है कि उसका एक लड़की के साथ संबंध था। लड़क के पिता ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या की है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश कर रही है। घटना सिरसा जिले के चौटाला गांव की है। मृतक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है।


मृतक के  भाई संदीप ने बताया कि पवन व एक अन्‍य युवक इंद्राज मंगलवार शाम करीब 6 बजे मुख्‍य बाजार से घर की ओर आ रहे थे। एक जनरल स्टोर पर सामान ले रहे थे तो उसी वक्त संदीप भी वहां पहुंच गया। उसने देखा कि जीतराम व अमित उर्फ मितु व दो-तीन अन्य युवकों ने पवन को घेर लिया।  इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, जीतराम ने चाकू से पवन की छाती के दाईं तरफ वार कर दिए। साथ ही अमित उर्फ मितु ने लाठी से तो अन्य व्यक्तियों ने थप्पड़-मुक्कों से मारना शुरू कर दिया। घटना के बाद हमलावर भाग गए, वहीं घायल पवन को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से रेफर किए जाने पर डबवाली में डॉक्टर्स ने पवन को मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं...