पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Asian Champion Haryana Pooja Rani And Vikas Krishan Became The First Set Of Indian Boxers To Qualify For This Years Tokyo Olympics

भिवानी की पूजा रानी और हिसार के विकास ने दिलाया ओलंपिक कोटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेमीफाइनल में रानी का मुकाबला चीन की मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन ली कियान से होगा। (फाइल) - Dainik Bhaskar
सेमीफाइनल में रानी का मुकाबला चीन की मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन ली कियान से होगा। (फाइल)
  • विकास लगातार तीसरा ओलिंपिक खेलेंगे
  • हरियाणा के दो खिलाड़ियों ने दर्ज की जीत

पानीपत। हरियाणा के बॉक्सरों ने उम्मीद के मुताबिक जीत की शुरुआत कर दी है। हिसार के विकास कृष्णन और भिवानी की पूजा रानी ने देश को ओलिंपिक का कोटा दिला दिया है। दोनों टोक्यो ओलिंपिक में अपने-अपने भार वर्ग में नजर आएंगे। 75 किलो ग्राम भार वर्ग की पूजा पहली बार ओलिंपिक में भाग लेंगी। 


महिला दिवस के मौके पर यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली महिला बन गई हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी पोर्निया शूटी को 5-0 से पराजित किया है। अब निगाहें नंबर वन मुक्केबाज रोहतक के अमित पंघाल (52 किग्रा) पर हैं। पंघाल ओलिंपिक कोटा हासिल करने से एक कदम दूर हैं। 

2016 में दिवाली पर पूजा की हथेली जल गई तो एक साल खेल से दूर होना पड़ा था
पूजा बताती हैं, ‘2016 में दिवाली पर हथेली में अनार बम फट गया था, जिससे हथेली जल गई थी। मुझे एक साल खेल से दूर रहना पड़ा। 2017 में कंधे में चाेट के बाद लगा कि करिअर खत्म हो जाएगा। लेकिन फिजियोथेरेपिस्ट की मदद से इस चोट से उबरी और 2019 में एशियन चैंपियनशिप में 81 किग्रा में गोल्ड जीता।’ उन्होंने बताया, ‘पहले 75 किग्रा में खेलती थी। लेकिन इंजरी के बाद 81 में खेलना शुरू किया। कोच के कहने पर एक बार फिर 75 में वापसी की। वजन मेंटेन करने के लिए तीन साल से घी और गोंद के लड्‌डू नहीं खाएं हैं।’