पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • Coronavirus Haryana | Colleges, Universities College Closes Due To Coronavirus In Haryana; Manohar Lal Khattar Govt Declares Coronavirus Epidemic

कोरोनावायरस के चलते हरियाणा की सभी यूनिवर्सिटी, कॉलेज व 5 जिलों के सरकारी व प्राइवेट स्कूल 31 मार्च तक बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का यूआईटी डिपार्टमेंट। - Dainik Bhaskar
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का यूआईटी डिपार्टमेंट।
  • हरियाणा सरकार कोरोनावायरस को घोषित कर चुकी है महामारी
  • रोहतक में कोर्ट ने प्राइमरी स्कूलों की 2 हफ्तों तक के लिए छुट्‌टी की

पानीपत. हरियाणा सरकार ने कोरोनावायरस के चलते प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी, कॉलेजों व 5 जिलों के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। 13 मार्च को हरियाणा हायर एजुकेशन विभाग द्वारा सभी यूनिवर्सिटी व कॉलेजों को इस संदर्भ में पत्र जारी कर दिया है। वहीं शिक्षा विभाग ने सोनीपत, रोहतक, झज्जर, फरीदाबाद व गुरुग्राम के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। हालांकि बोर्ड परीक्षाएं, वार्षिक परीक्षाएं के लिए छूट रहेगी। टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ नियमित ड्यूटी पर रहेंगे। 

महामारी घोषित करने वाला पहले राज्य बना हरियाणा
देश में कोरोनावायरस से पहली मौत की पुष्टि हो चुकी है। दो दिन पहले कर्नाटक में 76 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी, जो सऊदी अरब से लौटा था। उसके टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। देश में मामलों की संख्या 74 हो गई है। हरियाणा में कोरोनावायरस को गुरुवार को ही महामारी घोषित कर दिया था। यह 1 साल की अवधि के लिए मान्य रहेगा। हरियाणा ऐसा करने वाला पहला राज्य है।

कोर्ट ने स्कूलों की छुट्‌टी की
रोहतक में कोर्ट ने प्राइमरी स्कूलों में 2 हफ्ते की छुट्‌टी करने के आदेश दिए हैं। दिल्ली, केरल के मल्टीप्लेक्स बंद कर दिए गए हैं। 31 मार्च तक दिल्ली के वे स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे, जहां परीक्षाएं नहीं होनी हैं।