पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
यमुनानगर. जोड़िया गुरुद्वारे के होला मोहल्ला के मेले में हादसा नहीं तीन लोगों की हत्या हुई है। दो महिलाओं और एक व्यक्ति को कुचल फोर व्हीलर चालक ने उनकी हत्या की। हालांकि वह सिर्फ अपनी भाभी ममता और पड़ोसी अशोक को ही मारना चाहता था। लेकिन उसके फोर व्हीलर के आगे बाइक और एक्टिवा भी आ गई और इस पर सवार शिवानी भी चपेट में आ गई और उसकी भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी को शक था कि उसकी भाभी और पड़ोसी अशोक के अवैध संबंध हैं। वह पहले भी उन्हें एक साथ आते-जाते देख चुका था।
रविवार को होल्ला मोहल्ला के मेले में भी दोनों साथ घूम रहे थे। इस पर उसने उन पर फोर व्हीलर चढ़ा दिया। फर्कपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पहले यह मामला एक्सीडेंट का लग रहा था। पुलिस ने भी घायल शुभम कांबोज की शिकायत पर धारा-279, 337, 304ए और 427 लगाई थी लेकिन जब चालक निखिल से बात की तो उसने खुलासा किया कि उसने जान बूझकर फोर व्हीलर अपनी भाभी ममता और पड़ोसी अशोक पर चढ़ाया है। मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ड्राइवर की बताई कहानी झूठी निकली तो पकड़ा गया
आरोपी ने बताया कि वह गाड़ी में एक फैक्टरी से बैरिंग के पार्ट लोड कर ला रहा था। उसे जोड़िया के पास स्क्रैप कारोबारी ने भेजा था। पुलिस ने जब इसकी जांच की कि वह कहां से सामान लेकर आया था और किस ने भेजा था जो उसकी बताई बात झूठी निकली। वहीं इस हादसे के बाद आजाद नगर और शांति कॉलोनी में ये ही चर्चा थी कि निखिल ने यह सब जानबूझकर किया है। क्योंकि उसे पता था कि उसकी भाभी पड़ोसी अशोक के साथ बातचीत करती है। बता दें अशोक का मकान ममता के मकान से एक गली छोड़कर दूसरी गली में है। आरोपी निखिल अभी अविवाहित है और उसके तीन भाई और हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.