पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कक्षा में झपकी लगने पर छात्रा को बनाया मुर्गा, ऊपर बच्चों को बैठा दिया, टांग टूटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • गांव पौली के राजकीय प्राथमिक स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है छात्रा
  • मामले को दबाने के लिए शिक्षक ने चुपचाप सेवादार के साथ छात्रा को घर भेज दिया

जुलाना (जींद). झपकी आने पर गांव पौली के राजकीय प्राथमिक स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा को शिक्षक ने मुर्गा बना दिया। 2-3 बच्चों को पीठ पर बैठा दिया। छात्रा की टांग टूट गई। छात्रा को पीजीआई रेफर किया है। 

छात्रा की मां मनीषा देवी ने बताया कि गुरुवार को पौली गांव के प्राथमिक स्कूल में जेबीटी अध्यापक संजय चौथी कक्षा को पढ़ा रहे थे। उसने देखा कि 8 वर्षीय छात्रा सो रही है। गुस्साए टीचर ने छात्रा की पिटाई की। इसके बाद मुर्गा बनाकर दो-तीन बच्चों को ऊपर बैठने को कहा। इस कारण छात्रा गिर गई और उसकी टांग में फ्रैक्चर हो गया।

टीचर ने कहा कि सभी आरोप झूठ
मामले को दबाने के लिए शिक्षक ने चुपचाप सेवादार के साथ छात्रा को घर भेज दिया। छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी। इधर, टीचर ने कहा कि सभी आरोप झूठ हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जांच कर कार्रवाई होगी। 

खबरें और भी हैं...