किशनपुरा से 10 साल का व अहमदपुर माजरा से 16 साल का बच्चा लापता
पानीपत| किशनपुरा से शुक्रवार काे 10 साल का एक बच्चा लापता हाे गया। मां ने किशनपुरा चाैकी में शिकायत देकर अपहरण का केस दर्ज कराया है। मां प्रियंका घराें में काम करती है अाैर पिता प्रदीप सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं। शुक्रवार काे दाेनाें काम पर चले गए। बेटा राहुल अाैर डेढ़ साल का छाेटा बेटा अक्षय चाची के पास थे। सुबह 11 बजे राहुल बिना बताए घर से चला गया।