19.4 एमएम बारिश, घर पर बिजली गिरी, परिवार बचा
दाे दिन से लगातार बारिश हाे रही है। तेज हवा के साथ बुधवार देर शाम से शुरू हुई बारिश का सिलसिला पूरी रात चला। करीब 19.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, समालखा में एक घर पर अासमानी बिजली गिर गई। घर का अधिकांश िहस्सा बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हाे गया। गनीमत रही कि घर में माैजूद परिवार बाल-बाल बच गया। माैसम विभाग के अनुसार 14 मार्च तक बारिश के अासार हैं।
बुधवार काे दिन भर बादल छाए रहे। शाम करीब 7 बजे से बारिश हाे गई। जाे देर रात तक तेज हाे गई। बिजली का कड़कना अाैर करीब 60 किलाेमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दक्षिणी-पूर्वी हवाएं चलना शुरू हाे गया। रात करीब 4 बजे तक बारिश हाेती रही। गुरुवार काे दिन भर बादलाें अाैर सूरज के बीच लुकाछुपी हाेती रही। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार रात काे 19.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।
गुरुवार काे अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री अाैर न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक डाॅ. अाेपी दुबे ने बताया कि 14 मार्च तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर रहेगा। 15 मार्च से अासमान साफ हाेने के अासार हैं। इससे अधिकतम अाैर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी
संंभव है।
छत में छेद, सीढ़ियां टूटी, इन्वर्टर फुंका, बैट्री फटी
समालखा के गांव बसाड़ा के रहने वाले प्रेमचंद का दावा है कि देर रात काे अासमानी बिजली उनके घर पर गिर पड़ी। इससे छत फट गई। इन्वर्टर फुंक गया। बैट्री फट गई। बिजली की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घर की सीढ़ियां भी टूट गईं। घर में उस वक्त परिवार की दाे महिलाएं अाैर 3 बच्चे थे।