पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क हादसों में सब इंस्पेक्टर सहित 2 की मौत, 109 झगड़ाें में 205 घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत/समालखा/थर्मल| अलग-अलग सड़क हादसाें में 2 की जान चली गई अाैर 10 से ज्यादा घायल हाे गए। वहीं शहर मंें भी हुए 109 झगड़ाें में एक युवक की हत्या व 205 घायल हाे गए। सिविल अस्पताल में 245 केस पहुंचे। इनमें 109 झगड़े, दिन में 176 व रात में 69 सड़क व अन्य हादसाें के केस अाए।

झगड़े में दो गांवाें में 12 घायल: लड़ाई-झगड़े में 2 गांवाें के 12 लाेग घायल हो गए। एक पक्ष का ताे सरकारी अस्पताल में झगड़ा हाे गया। चिकित्सकों की शिकायत पर पुलिस ने अस्पताल पहुंच मामला शांत कराया। मनाना निवासी संदीप, रिंकू व सरस्वती का मुकेश, सुनीता व रमेश, पावटी निवासी विशाल, बिजेंद्र व बतेरी का राजेश, बिमला, सरोज व अन्य के साथ झगड़ा हाे गया।

समालखा में दो सड़क हादसे में 5 लोग घायल

समालखा के पास जीटी राेड पर हुए हादसे मंे 3 घायल हाे गए। पानीपत निवासी सुशांत ने बताया कि वह मंगलवार को सुनील पानीपत व मोनू भापरा के साथ किवाना से समालखा आ रहे थे। जैसे ही वह चुलकाना फ्लाईओवर पार करने लगे तो पानी से भरा गुब्बारा बाइक चला रहे सुशांत के चेहरे पर लगा। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ने से गिर गए। तीनाें घायल हाे गए। वहीं अन्य सिद्धार्थ स्कूल के पास स्कूटी सवार राजस्थान निवासी लछमन व उतराखंड निवासी पवन भापरा नाले में जा गिरे। हाइवे पुलिस ने दोनों को नाले से बाहर निकाला।

वाहन चालक टक्कर मारकर हो गया फरार

मतलौडा थाना से एक किलोमीटर दूर मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार भालसी के 19 वर्षीय रोहित कुमार की मौत हो गई। रोहित किसी काम से अटावला जा रहा था। बाइक को टक्कर मारते ही अज्ञात वाहन चालक माैके से फरार हाे गया। किसी राहगीर ने पुलिस काे सूचना देकर राेहित के बारे में बताया। जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र कुमार ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कार ने मारी बाइक को टक्कर

समालखा के कालीरामन निवासी हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर रामफल की कार की टक्कर से मौत हो गई। बेटे अमित ने पुलिस को शिकायत दी कि वह मंगलवार काे पिता के साथ घर से बाजार में सामान लेने जा रहे थे। जैसे ही एसएफसी होटल के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से अा रही सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक काे टक्कर मार दी। इसमें पिता के सिर व मुंह पर काफी चोटंे आईं। भीड़ का फायदा लेकर गाड़ी चालक मौके से फरार हाे गया। पिता को पानीपत के सिविल अस्पताल लाए ताे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता करनाल में तैनात थे। हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ने बताया कि अमित के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खबरें और भी हैं...