गंगाटेहड़ी के 27 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
मृतक अनूप का फाइल फोटो
थर्मल | पैप्सी रोड पर शुक्रवार की रात को करीब साढ़े 9 बजे सड़क किनारे खड़े टैंकर से बाइक टकरा गई। जिसके कारण बाइक सवार गंगाटेहड़ी के 27 वर्षीय अनूप कुमार की मौत हो गई। मृतक के भाई सुनील ने बताया कि उसका भाई एचआईआईआईडीसी में स्थित एनग्राेन कंपनी में तीन वर्षों से कार्यरत था। देर रात वह और उसका भाई अनूप अलग-अलग बाइकों पर पानीपत अपने चाचा के घर आ रहे थे। जब उसके भाई की बाइक पैप्सी पुल के पास पहुंची तो सड़क किनारे बिना रिफलेक्टर के एक टैंकर खड़ा था। उससे बाइक टकरा गई। जिसके कारण उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपने भाई को पानीपत के सामान्य अस्पताल में ले जा रहा था तो रास्ते में उसके भाई अनूप ने दम तोड़ दिया। एएसआई परमिंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।