महिला से मारपीट करने के मामले में 3 अाराेपी अरेस्ट
पानीपत | छाेटूराम चाैक के महिला से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन अाराेपियाें काे गिरफ्तार किया है। बबैल राेड पर छाेटूराम चाैक निवासी सतिन्दर काैर ने पुलिस काे शिकायत दी कि 10 मार्च काे वह घर के बाहर गली में बैठी थी। तभी दाे बाइक पर 5 युवक अाए ताे गाली गलौज करने लगे। मना करने पर लड़काें ने फिर गाली दी अाैर पेट में चाकू मारने की काेशिश की ताे उसने हाथ से चाकू पकड़ना चाहा ताे उसके हाथ में चाेट लग गई। जान से मारने की धमकी देकर अाराेपी भाग गए। किला एसएचअाे संदीप कुमार ने बताया कि हाेली में माेहल्ले में हुड़दंगबाजी के दाैरान कहासुनी हुई थी। चाकू का इस्तेमाल नहीं हुअा। धागा काटने का कटर से महिला के हाथ में मामूली चाेट