खादी आश्रम के पास पीसीअार देख भागे 3 लुटेरे, पीछा करके एक काे पकड़ा
जीटी राेड पर खादी अाश्रम के पास राहगीराें से लूटपाट कर रहे 3 लुटेरे पकड़े गए। चाकू, उस्तरा व कैंची की नाेक पर वे एक राहगीर से माेबाइल व कैश छीनने के बाद दूसरे युवक के साथ लूटपाट कर रहे थे। तभी गश्त करते हुए सेक्टर 11/12 चाैकी पुलिस पहुंच गई। पीसीअार देखते ही तीनाें लुटेरे अलग-अलग दिशा में भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक लुटेरे काे पकड़ लिया। बाद में पूछताछ में नाम सामने अाने पर पुलिस ने फरार दाे अन्य लुटेराें काे भी गिरफ्तार कर लिया। तीनाें से सीअाईए में पूछताछ चल रही है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर लूट का केस दर्ज किया है।
बिहार के शिवहर जिले के गांव सुमदूती निवासी राजकुमार पुत्र केश्वर राय यहां जाटल राेड पर अारके पुरम में किराए पर रहता है। 12 मार्च काे वह सेक्टर 29 शाम बाग गार्डन में काम करने के लिए गया था। देर रात करीब 2 बजे वह काम करके पैदल कमरे पर लाैट रहा था। रास्ते में खादी अाश्रम के पास पीछे से पैदल एक युवक अाया अाैर थप्पड़ मार दिया। तभी उसके दाे साथी भी अा गए। तीनाें ने पास कैंची, चाकू, व उस्तरा दिखाकर माल निकालने के लिए बाेला ताे राजकुमार डर गया। उसने 165 रुपए निकालकर दे दिए। लुटेराें ने माेबाइल लूट लिया अाैर सिम निकालकर उसे दे दिया। धमकी दी कि अगर किसी काे कुछ बताया ताे जान से मार देंगे। राजकुमार के जाने के बाद बदमाशाें ने साइकिल पर अा रहे एक युवक काे चाकू मारकर लूटपाट की। तभी सेक्टर 11/12 चाैकी इंचार्ज ऋषिपाल पुलिस बल के साथ गश्त करते हुए माैके पर पहुंच गए। पुलिस ने एक लुटेरे काे पकड़ लिया। तब तक लूटपाट का शिकार युवक साइकिल लेकर माैके से चला गया।
डर में चढ़ा बुखार, सुबह पुलिस राजकुमार के घर पहुंची
एक अाराेपी के पकड़े जाने के बाद उससे राजकुमार का माेबाइल बरामद हुअा। नंबर के अाधार पर पुलिस शुक्रवार सुबह राजकुमार के घर पहुंच गई। लूटपाट व धमकी के डर से राजकुमार काे बुखार अा गया अाैर वह सुबह 10 बजे तक साेता रहा। पुलिस उसकाे लेकर सेक्टर 11/12 चाैकी में पहुंची। तब राजकुमार ने अाराेपी काे पहचान लिया। मामला किशनपुरा चाैकी क्षेत्र का था, इसलिए अाराेपी काे किशनपुरा चाैकी के हवाले कर दिया गया। बाद में पुलिस ने दाे अन्य अाराेपियाें काे भी पकड़ लिया। लूटपाट के दाैरान अाराेपी अापस में रमजान व जाबल नाम ले रहे थेे।
12 मार्च काे वह सेक्टर 29 शाम बाग गार्डन में काम करने के लिए गया था। देर रात करीब 2 बजे वह काम करके पैदल कमरे पर लाैट रहा था। रास्ते में खादी अाश्रम के पास पीछे से पैदल एक युवक अाया अाैर थप्पड़ मार दिया। तभी उसके दाे साथी भी अा गए। तीनाें ने पास कैंची, चाकू, व उस्तरा दिखाकर माल निकालने के लिए बाेला ताे राजकुमार डर गया। उसने 165 रुपए निकालकर दे दिए। लुटेराें ने माेबाइल लूट लिया अाैर सिम निकालकर उसे दे दिया। धमकी दी कि अगर किसी काे कुछ बताया ताे जान से मार देंगे। राजकुमार के जाने के बाद बदमाशाें ने साइकिल पर अा रहे एक युवक काे चाकू मारकर लूटपाट की। तभी सेक्टर 11/12 चाैकी इंचार्ज ऋषिपाल पुलिस बल के साथ गश्त करते हुए माैके पर पहुंच गए। पुलिस ने एक लुटेरे काे पकड़ लिया। तब तक लूटपाट का शिकार युवक साइकिल लेकर माैके से चला गया।