पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

30 लाख के गहने व 3 लाख कैश चाेरी का अभी तक नहीं चला पता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माॅडल टाउन में उद्यमी विनाेद कुमार बंसल के घर में 30 लाख रुपए के गहने, दाे लाख कैश और एक लाख रुपए की विदेशी करंसी चाेरी के मामले में पुलिस के हाथ 20 दिन बाद भी खाली हैं। उद्यमी का कहना है कि पुलिस अफसर हर बार कहते हैं कि गहनता से जांच कर रहे हैं। लेकिन गहनता से जांच में अभी तक कुछ हाथ नहीं लगा। खुलासे में हाे रही देरी से परेशान परिजन कुछ दिन पहले एसपी मनीषा चाैधरी अाैर डीएसपी राजेश फाेगाट से भी मिले थे। उन्हाेंने जल्द वारदात काे ट्रेस करने का भराेसा दिया है। पीड़ित ने 23 फरवरी काे माॅडल टाउन थाने में अज्ञात के खिलाफ चाेरी का केस दर्ज कराया था। कुछ संदिग्ध बदमाशाें के फुटेज भी सामने अाए थे, लेकिन पुलिस अब तक कुछ नहीं कर पाई। मामले की जांच सीअाईए-2 कर रही है। उद्यमी विनाेद कुमार बंसल माॅडल टाउन में डाॅ. साेनी आई अस्पताल के पास मकान नंबर 394एल में रहते हैं। उद्यमी ने कहा कि मॉडल टाउन जैसे पॉश इलाके में अगर कोई घर सुरक्षित नहीं है तो फिर आम नागरिग कैसे सुरक्षित रहेगा। चाेरी के बाद काॅलाेनी के लाेगाें में दहशत का माहाैल बना है।

उद्यमी विनाेद कुमार की अाेल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में डीसी कैंप के पास बालाजी इंडस्ट्री के नाम से फैक्ट्री है। वह 21 फरवरी की शाम प|ी मंजू बंसल, बेटे पारस अाैर शिवम के साथ कार से वृंदावन गए थे। 23 फरवरी की दाेपहर 2 बजे लाैटकर लौटे। तब घर के 9 ताले टूटे हुए थे।

खबरें और भी हैं...