‘संसद में प्रदेश की आवाज मजबूती से उठाएं दीपेंद्र’
पानीपत | कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूअाई ने पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा काे राज्यसभा सांसद उम्मीद्वार बनाने पर खुशी जताई है। यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास दहिया व एनएसयूअाई के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियांश मलिक ने कहा कि हरियाणा से दीपेंद्र हुड्डा को राज्यसभा सांसद उम्मीदवार बनाने पर अब अाम अादमी की मांगे मजबूती से संसद में उठने की उम्मीद जागी है। हुड्डा 10 साल से किसानों, मजदूरों व 36 बिरादरी के लाेगाें के बीच रह रहे हैं। संसद में प्रदेशवासियों की अावाज मजबूती से उठने पर पार्टी व प्रदेश में मजबूती मिलेगी।