‘याेग कर काेराेना वायरस से बचा जा सकता है’
पानीपत | पतंजलि योग समिति पानीपत ने शुक्रवार काे अंसल स्थित डीपीएस में योग शिविर का अायाेजन किया। जिला प्रभारी अशोक अरोड़ा ने कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी। मुंह, नाक, कान, चेहरे पर हाथ लगाने से पहले अच्छी तरह से साबुन से कम से कम 20 सेकेंड तक धाेएं। स्वच्छता बनाए रखें। जिसको बुखार के साथ खांसी और बदन में दर्द हो उसको डॉक्टर से चेक करवाएं। शरीर के इम्यून सिस्टम काे मजबूत बनाने के लिए अनुलोम, विलोम, कपालभाती, भ्रामरी आदि याेग करके बताए। बताया कि योग, प्राणायाम अाैर विभिन्न आसन करके हम अपना सिस्टम को ठीक कर सकते हैं। इस अवसर पर जेपी गुलाटी, रामनाथ, रितु, सुनीता, आरडी गुप्ता, विजय, मंजू, मीनू गोयल, रेखा माैजूद रहीं।