पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिविर में 534 यूनिट रक्त हुअा एकत्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देवी मंदिर में रविवार काे वक्त दे-रक्त दे रक्तदान सेवा सोसायटी द्वारा 100वें महारक्तदान शिविर में 534 लाेगाें ने रक्तदान किया। इसमें 30 महिलाअाें ने भी रक्तदान किया ताे वहीं 44 लोगों ने बोन मैरो के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया। साेसायटी का दावा है कि संभवत: पानीपत के इतिहास में पहली बार 500 से ज्यादा यूनिट रक्त एकत्र हुअा। रक्त लेने के लिए एम्स अस्पताल दिल्ली, जीटीबी अस्पताल दिल्ली व मिशन जनजागृति ब्लड बैंक दिल्ली की टीमें पहुंची।

इस कार्यक्रम में रोटरी पानीपत साउथ व जीवनदायनी सोशल फाउंडेशन का भी सहयाेग रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे समाजसेवी कंवर सिंह छाैक्कर ने कहा कि इस दुनिया में रक्तदान सबसे बड़ा दान है। कार्यक्रम में हरियाणा के जाने माने गायक अमित ढुल भी पहुंचे। जिले में संस्था की बागडोर संभाल रहे मुनीष भारद्वाज ने बताया कि 5 अप्रैल 2015 काे गाेहाना के एक कार्यक्रम में कई जिलाें के 20 सदस्याें ने मिलकर इस संस्था काे शुरू किया था। इसमें पानीपत की अाेर से उनके सहित 3 सदस्य शामिल थे। अाज के समय में पानीपत में 3 हजार से ज्यादा रक्तदाता हैं, जाे उनसे जुड़े हुए हैं, काेई भी इमरजेंसी अाते ही रक्तदान देने पहुंच जाते हैं। देवी मंदिर में रक्तदान शिविर में 30 से ज्यादा महिलाअाें ने रक्तदान किया है। दिल्ली से मनप्रीत काैर दूसरी बार रक्तदान करने के लिए पहुंची। इससे पहले वाे इमरजेंसी समय में दिल्ली में ही रक्तदान कर चुकी हैं। वहीं पानीपत की ऊषा ने पहली बार रक्तदान किया।

पानीपत. वक्त दे रक्त दे सोसायटी द्वारा अायाेजित शिविर में रक्तदान करते लाेग।

देवी मंदिर में वक्त दे-रक्त दे रक्तदान सेवा सोसायटी ने लगाया रक्तदान शिविर
खबरें और भी हैं...