शिविर में 58 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य
पानीपत| वार्ड-7 स्थित श्रीराम मंदिर में शनिवार काे 42वां फ्री हड्डी सर्वाइकल शिविर लगाया गया। इसमें अधिकतर सर्वाइकल, नसों की कमजोरी, कंधे दर्द, एड़ी दर्द, शोल्डर जाम, कमर दर्द, घुटनों के दर्द, डिस्क सिल्प, साइटिका के मरीज मिले। वैद्य केसर कमल शर्मा व वैद्य सेवा सिंह मैहला ने टेपथैरपी द्वारा 58 मरीजों का इलाज किया। मंदिर के प्रधान जगदीश बांगा ने बताया कि यह फ्री हड्डी सर्वाइकल शिविर हर शनिवार को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक लगाया जाता है। इस माैके पर पंडित अजय, कृष्ण वधवा, अनिल खुराना, गणपत खुराना, पं. रमेश शास्त्री, पं. सत्यनारायण, रामलाल जुनेजा, सतीश जुनेजा, ओमप्रकाश जुनेजा, प्रदीप सपड़ा, सुरेश लखीना माैजूद रहे।