पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मंिदर में रखे बिजली के 6 हजार मीटर तार चाेरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ढिडार गांव स्थित मंदिर में रखे बिजली के 6 हजार मीटर तार चाेर हो गए। सरपंच ने मामले की पुलिस में शिकायत दी है। इससे पहले भी मंदिर से 6 हजार मीटर बिजली की तार चाेरी हाे चुकी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ढिडांर के सरपंच सुभाष गुप्ता ने पुलिस काे दिए बयान में बताया कि गांव की बिजली की लाइन गांव छदिया के 11केवी डीएस फीडर से जाेड़ने के लिए मंदिर में पहले 12 हजार मीटर बिजली की तार रखवाई थी। जिसमें से पहले 7 दिसंबर 2019 काे 6 हजार चोरी हुई थी। लेकिन अब फिर से 6 हजार मीटर बिजली की तार चोरी हो गई है। बताया कि 12 हजार बिजली की तार की कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई है।

बिजली निगम के एसडीओ वतन सेड़ा ने बताया कि बिजली तार चोरी की शिकायत पुलिस को दी है। वहीं दाेबारा से करीब दस दिन पहले अस्टीमेट रिवाइज करा दिया गया है। छदिया से लाइन जाेड़ने का जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...