अब तक 65 बंदर पकड़े, मेडिकल कराया, अाज कलेसर के जगल में छाेड़ा जाएगा
सेक्टर-11,12 व गाैशाला सहित कई जगहाें पर जाल लगाकर 65 बंदराें काे पकड़ा गया है। बुधवार काे बंदराें का मेडिकल भी कराया गया हैं, वहीं नगर निगम का दावा है कि गुरुवार काे इन बंदराें काे यमुनानगर स्थित कलेसर के जंगल में छाेड़ा जाएगा। बता दें कि नगर-निगम द्वारा शहर में बंदर पकड़ो अभियान चलाने के लिए मथुरा की टीम को टेंडर दिया गया चुका है। मथुरा की टीम ही शहर में बंदर पकड़ने का कार्य कर रही है। 65 बंदराें काे जंगल में छोड़ने के लिए मथुरा टीम के सदस्यों के साथ नगर निगम का कर्मचारी काे भी भेजा जाना है। बुधवार शाम तक कर्मचारी की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया चलती रही, लेकिन निर्णय नहीं हो पाया। वहीं निगम अधिकारियों की मानी जाए तो टीम के साथ निगम के कर्मचारी को भेजा जाएगा।
स्वच्छता जांच के लिए टीम आज पानीपत पहुंचेगी
बुधवार काे नगरनिगम कमिश्नर ओमप्रकाश, एक्सईएन राहुल पूनिया, मुख्य सफाई निरीक्षक सुधीर कुमार, जेबीएम अधिकारी अतेंद्र सिंह ने जीटी रोड व रेलवे लाइन के साथ लगती जगहों का बाबरपुर से नांगलखेड़ी तक निरीक्षण किया। जिन जगहों पर कचरा देखने को मिला, वहां से तुरंत प्रभाव से उठवाकर सफाई करवाई गई। बता दें कि स्वच्छता जांच के लिए टीम गुरुवार काे पानीपत पहुंचेगी। टीम दोनों जगहों का निरीक्षण भी करेगी।
सफाई पर दे रहे ध्यान : कमिश्नर अाेमप्रकाश ने कहा कि निगम के अधिकारियों, सुपरवाइजर सहित कंपनी के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दाैरान हालात पहले से बेहतर देखने को मिले है। टीम ने सफाई पर अच्छा ध्यान दिया हुआ है।
कमिश्नर बंदर पकड़ने वाले अभियान के दाैरान निरीक्षण करते हुए।