कलेसर के जंगल में 65 बंदर छाेड़े, टीम ने शहर से 7 अाैर पकड़े
बंदर पकड़ाे अभियान के तहत नगर निगम की टीम सेक्टर-11/12 अाैर गाेशाला सहित कई जगहाें पर जाल लगाकर 65 बंदराें काे पकड़ चुकी है। बुधवार काे बंदराें का मेडिकल करा दिया गया। गुरुवार काे बंदराें काे यमुना नगर स्थित कलेसर के जंगल में छाेड़ दिया गया। वहीं, टीम ने गुरुवार काे बिशनस्वरूप काॅलाेनी में जाल लगाकर 7 अाैर बंदर पकड़ लिए। इन्हें भी जल्द ही कलेसर के जंगल में छाेड़ दिया जाएगा।
बंदराें के अातंक से निजात दिलवाने के लिए नगर निगम ने मथुरा, यूपी की टीम काे बंदर पकड़ने का टेंडर दिया है। टीम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानाें पर जाल लगाए गए हैं। बुधवार तक टीम ने सेक्टर- 11/12 अाैर गाेशाला सहित कई स्थानाें से 65 बंदर पकड़ लिए थे। बुधवार शाम तक निगम के एक कर्मचारी की ड्यूटी तय कर दी गई थी। इसके चलते टीम गुरुवार सुबह ही बंदराें काे लेकर कलेसर के जंगल के लिए रवाना हाे गई। बंदराें काे जंगल में छाेड़ने की प्रक्रिया काे पूरा कर दिया। वहीं, टीम ने बिशनस्वरूप काॅलाेनी में जाल लगाकर 7 अाैर बंदराें काे पकड़ लिया।
बिशनस्वरूप काॅलाेनी में जाल में फंसे बंदर।