पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सूरज मेडिकल स्टाेर से 700 मास्क जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काेराेना वायरस को लेकर शहर में मास्क की काला बाजारी काे देखते हुए ने अाखिरकार ड्रग कंट्राेलर विभाग ने साेमवार काे मेडिकल स्टाेर पर छापा मारा। विभाग ने साेमवार काे सेक्टर-29 स्थित सूरज मेडिकल स्टाेर पर छापा मारकर 700 मास्क पकड़े है। शिकायत मिली थी कि स्टाेर पर मास्क हाेते हुए भी न ताे ग्राहकाें काे मास्क मिल रहे। वहीं स्टाेर पर नाेटिस भी लगा रखा था कि मास्क के रेट की काेई गांरटी नहीं है, इसलिए उसपर साेमवार काे कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्राेलर अाॅफिसर विजय राजे ने बताया कि सूरज मेडिकल स्टाेर से 700 मास्क जब्त किए गए हैं। मास्क काे डिस्ट्रीब्यूट कराया गया है, वाे इन्हें 5 रुपए के हिसाब से ही बेचेंगे। वहीं करीब 400 मास्क स्वास्थ्य विभाग काे साैंपे गए हैं। स्टाेर के संचालक ने ये मास्क बिल पर खरीदे हुए थे, लेकिन अभी तक मास्क बेचे नहीं गए थे।

खबरें और भी हैं...