पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीसीटीवी से लैस 9 पिंक बसें पानीपत डिपाे काे मिलीं, तैयार किए जा रहे रूट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत | शहर में पढ़ने के लिए आने वाली छात्राओं के लिए पानीपत डिपाे काे महिला स्पेशल 9 पिंक मिनी बसें अलॉट हो गई हैं। इन बसाें में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अारटीए से पासिंग हाेने के बाद ही बसाें के रूट तैयार कर दिए जाएंगे। रोडवेज ट्रैफिक मैनेजर कर्मवीर ने बताया कि पहले से लोकल रूटाें पर 2 बसों का संचालन किया जा रहा था। ग्रामीण क्षेत्राें से शहर में पढ़ने अाने वाली छात्राअाें शहर के काॅलेज, काेचिंग सहित अन्य शिक्षक संस्थानाें के लिए अाती हैं। इसलिए काफी समय से महिला स्पेशल बसाें की डिमांड की जा रही थी। इसके चलते ही प्रदेश सरकार ने मिनी बसाें के संचालन की अनुमति दे दी है। बसों का रंग गुलाबी रखा गया है। 31 सीटर इन बसाें में सीसीटीवी कैमरे अाैर जीपीएस भी लगाए गए हैं। ताकि बसाें की लाेकेशन पता की जा सके। टीएम ने बताया कि इन बसाें में अगर सुरक्षा गार्ड भी तैनात किया जाएंगे। फिलहाल पानीपत डिपाे काे नाै बसें मिल गई हैं। इन बसाें की अारटीए द्वारा पासिंग कराए जाने का काम अधूरा रह गया है। पासिंग की प्रक्रिया पूरी हाेने के बसाें के रूट निर्धारित किए जाएंगे।
खबरें और भी हैं...