- Hindi News
- Local
- Haryana
- Panipat
- Panipat News Haryana News A Case Has Been Registered Against Six Including Two Nominees For Assaulting And Snatching Money From Two Youth Working In The Field
खेत में काम करने वाले दो युवकों से मारपीट करने और पैसे छीनने के मामले में दो नामजद सहित छह पर मामला दर्ज
बापौली | नवादा आर गांव में खेतों में काम कर रहे दो युवकों के साथ लड़ाई झगड़ा करने वाले जलालपुर प्रथम गांव के दो नामजद सहित छह के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार नवादा आर गांव निवासी साकिर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 मार्च को वो और उसके ताऊ का लड़का सनवर खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान शाम को करीब 2 बजे जलालपुर प्रथम गांव निवासी सागर पुत्र वेदप्रकाश प्रजापत और तन्नी व अन्य चार साथियों के साथ उनके खेत में आए और उनके साथ लड़ाई करने लगे। और उनके पास से 2500 रुपए भी छीन कर ले गए इतना ही नहीं बल्कि जाते समय जान से मारने की भी धमकी देकर अपनी बाइक पर सवार होकर भाग गए। वहीं सनौली खुर्द पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो नामजद व चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।