पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • Panipat News Haryana News A Young Man Who Stole A School Van From Mehrana Stopped Near Bijhaul Was Caught In It Arrested Case Registered

मेहराणा से स्कूल वैन चुरा कर लाया युवक, बिंझौल के पास बंद हुई ताे उसी में साे गया, गिरफ्तार, मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थर्मल. वैन में बैठा आरोपी युवक।

थर्मल | गांव महराणा निवासी रामदेव ने बताया उसने एक वैन महराणा के आरडी पब्लिक स्कूल में बच्चों को लाने ले जाने के लिए लगाई हुई है। रात को बस बहन के घर के बाहर खड़ी थी तभी एक ही व्यक्ति वैन चुराकर ले गया। ज्यादा नशा होने के कारण युवक वैन में ही सो गया। गांव बिंझौल के छात्रों ने जब देखा कि उनके स्कूल की वैन खड़ी है। तो उन्होंने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जब परिजन गांव निवासी वहां पर गए तो युवक नशे में था। उसने अपने हाथ में जेजेपी का कड़ा पहना हुआ था। कुछ देर में उसे पुलिस पकड़ कर ले गई युवक की पहचान रिशिपाल निवासी गांव सौंधापुर के रूप में हुई। मामले की जानकारी आठ मरला चौकी को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि युवक स्मैक पीने का आदी है नशे में उसने घटना को अंजाम दिया।
खबरें और भी हैं...