बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दें : एसपी
पानीपत | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गांव नांगल खेड़ी में एसपी मनीषा चाैधरी ने आयोजित ग्राम सभा काे संबाेधित किया। उन्हाेंने कहा कि महिलाएं अपने आत्म सम्मान की रक्षा के लिए आगे आएं। लक्ष्य निर्धारित कर उसे अचीव करें, वहीं परिजनो से आह्वान करते हुए कहा कि वे लड़कियों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दें। लड़कियां दो घरों का चिराग होती हैं। शादी के बाद जब भी वे किसी बड़ी सफलता को हासिल करती हैं तो दोनों घरो का नाम रोशन होता है। इस माैके पर डीएसपी सतीश कुमार, सरपंच सुमन रानी, नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्य मौजूद रहीं।