पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुकानदार पर तलवार व लाठी से हमला, मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थर्मल | गांव सुताना निवासी अमित कुमार ने बताया कि उसकी गांव में किरयाना की दुकान है। उसकी दुकान पर इस्लाम व चंद्रभान बैठे थे। तभी वहां पर गांव का ही टिंकू आ गया, उसकी किसी बात को लेकर इस्लाम व चंद्रभान से साथ कहासुनी हो गई। टिंकू ने फोन करके अपनी भाई दीपक व संदीप को बुला लिया। वो हाथों में तलवार व लाठी लेकर आए। आते ही उन्होंने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आस-पास के लोग आ गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर व अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
खबरें और भी हैं...