पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बैंककर्मी के घर के ताले ताेड़ ~12 हजार, गहने चाेरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कृष्णा नगर में बदमाश घर के ताले ताेड़कर 12 हजार रुपए कैश, एलईडी, गहने व अन्य सामान चाेरी करके ले गए। परिवार के सभी लाेग ताला लगाकर दिल्ली जागरण में गए थे। पीड़ित ने माॅडल टाउन चाैकी में शिकायत दी थी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। कृष्णा नगर गली नंबर 6 निवासी जसमेर श्योराण पुत्र राममेहर दास एक्सिस बैंक में जाॅब करते हैं। उन्हाेंने बताया कि 6 मार्च काे बुअा के घर पर जागरण था। इसलिए वह पूरे परिवार के साथ 6 मार्च की शाम करीब 4:30 बजे बुअा के घर दिल्ली गए थे। पीछे से चाेर रात में बाउंड्री फांदकर घर के अंदर घुसे। कमराें के ताले ताेड़कर 32 इंच की एलईडी, 12 हजार रुपए, साेने की कानाें की झुमकी, चांदी की 3 जाेड़ी पायजेब समेत अन्य गहने, प|ी के बिना सिले हुए नए सूट चाेरी करके ले गए। 7 मार्च शाम करीब 5:30 बजे जसमेर जागरण से लाैटकर अाया ताे मेन गेट की अंदर से कुंडी बंद थी। तब उसने बाउंड्री से बेटी काे नीचे उतारकर कुंडी खुलवाई। अंदर गए ताे ताले टूटे थे अाैर कमरे में सामान बिखरा हुअा पड़ा था।

खबरें और भी हैं...