पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गड्ढ़ाें में बैनर लगा राहगीरों से संभलकर चलने की अपील

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सनौली रोड पर गंगा पुरी राेड के पास सनौली रोड शॉप वेलफेयर एसोसिएशन ने धरना देकर सड़क में गड्ढ़े भरवाने की मांग की। दुकानदारों ने गड्ढों पर बैनर लगाकर राहगीरों से अपील की कि इनसे बचकर चलें। सरकार व जिला प्रशासन काे ताे अापका ख्याल नहीं है, लेकिन हमें हैं।

एसाेसिएशन प्रधान सुनील चावला ने कहा कि प्रदर्शन का यह तरीका सरकार व जिला प्रशासन काे उनकी नाकामी की अाइना दिखाने के लिए अपनाया गया है। गड्ढों के खिलाफ दुकानदारों काे यह तरीके प्रयाेग करने प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हाेना पड़ा है। जितने भी गड्ढ़े हैं, उन पर बैनर लगा लोगों को दूर से गुजरने की अपील की गई है। प्रधान चावला ने बताया कि पिछले हफ्ते ही नई सब्जी मण्डी के सामने सुरेश कुमार गर्ग सड़क पर बने गड्ढे की वजह से गिर गया था। गिरते ही उसे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर मृत्यु हो गई थी। सचिव हरीश सलूजा का कहना है कि शहर का मुख्य राजमार्ग हाेने के बाद भी यह खस्ताहाल है। हर समय इस पर भीड़ रहती है। इसके बाद भी जिला प्रशासन ने इसे लावारिश छाेड़ दिया है। इसकी मरम्मत पर काेई ध्यान नहीं है। इस अवसर पर मनीष रावल, सन्नी चोपड़ा, रमन, प्रतीक, जुगल नंदवानी, प्रदीप बतरा, बलविंद्र सिंह, हिमांशु रामदेव, नीरज गुप्ता, नितिन, ललित व यश सहगल माैजूद रहे।

पानीपत. टूटी सड़क काे लेकर राेष प्रर्दशन करते एसो. के सदस्य।

प्रदर्शन } सनाैली राेड शाॅप एसोसिएशन ने प्रशासन पर लगाया राहगीरों की अनदेखी का अाराेप
खबरें और भी हैं...