पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अशुभ मानी गई भद्रा होलिका दहन में बाधक नहीं बनेगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस बार अशुभ मानी गई भद्रा होलिका दहन में बाधक नहीं बनेगी, बल्कि दहन के वक्त कई शुभ मुहूर्त रहेंगे। पर्व की शुभ घड़ी को बरकरार रखने के लिए पंडितों व ज्योतिषियों ने अायोजन समितियों से अपील की है कि वे होलिका दहन के लिए पेड़ों को काटकर न तो पर्यावरण की सुरक्षा को क्षति पहुंचाएं और न ही उन ग्रह-नक्षत्रों को नाराज करें, जिनसे इनका सीधा संबंध है।

शुभ मुहूर्त शाम 6:35 से रात 11:05 बजे तक रहेगा

ज्योतिषाचार्य के अनुसार 9 मार्च को भद्रा योग दोपहर 1:19 बजे तक ही रहेगा। यानी होलिका दहन के वक्त भद्रा नहीं रहेगी, बल्कि प्रदोष काल में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:35 से रात 11:05 बजे तक रहेगा। भद्रा का स्वभाव उग्र होने के कारण इसमें होलिका दहन वर्जित है। इस दिन पूर्णिमा सूर्योदय से रात 11:30 तक रहेगी। इसके बाद 10 मार्च को होली खेलेंगे। रंगपंचमी 14 मार्च को होगी।

क्योंकि... कंडों से होली जलाने की शपथ दिलाएंगे

शहर में आज होगा जगह जगह होलिका दहन
खबरें और भी हैं...