भाकियू ने गांवों का दौरा कर लिया गेहूं की फसल में नुकसान का जायजा
पानीपत | भाकियू के जिला प्रधान कुलदीप बलाना व अन्य कई पदाधिकारियों ने पिछले तीन दिनों में जिला के मतलौडा, इसराना, समालखा व बापौली ब्लाॅक के करीब तीन दर्जन गांवों के खेतों का दौरा किया। बारिश व तेज हवा से गेहूं की फसल को हुए नुकसान का जायजा लिया। सोमवार को कुलदीप बलाना ने किसान भवन में बताया कि हाल ही में हुई बारिश व तेज हवा के चलने से पानीपत जिला में बहुत से किसानों की गेहूं की फसल गिर गई। इससे गेहूं की फसल में किसानों को नुकसान हुआ है। जिन किसानों का जितना नुकसान हुआ है, उन्हें उसी हिसाब से उचित मुआवजा दिया जाए।
पानीपत. गेंहूं की गिरी फसल देखते कुलदीप बलाना व अन्य किसान।