पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बॉडी बिल्डिंग एवं लिफ्टिंग प्रतियोगिता कल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत | बाॅडी बिल्डिंग एसेसिएशन अाैर फिगर फिट जिम द्वारा रविवार काे 38वीं मिस्टर हरियाणा बॉडी बिल्डिंग एवं बॉडी लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस संदर्भ में शुक्रवार काे प्रेस वार्ता का अायाेजन किया। रमेश यादव ने बताया कि प्रतियाेगिता साैदापुर स्थित क्रिस्टल फाॅर्म हाउस में अायाेजित की जाएगी। जिसमें हरियाणा के सभी जिलाें के प्रतिभागी भाग लेंगे। सरपंच राजू धारा ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार मुख्य अतिथि हाेंगे। प्रेस सचिव विक्रम ठाकुर ने बताया कि प्रतिभागियों के खाने की डाइट आदि की भी व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर रविंद्र यादव, संदीप शर्मा हैप्पी, सचिन कपूर, पंकज छाबड़ा, राजेश वर्मा, नवीन सैनी, ललित, चैरिस खुराना, जगत, सन्नी, पुनीत गंधीर विकास महाजन, विनोद ठेकेदार आदि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...