पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

योग व प्राणायाम से हुअा शिविर का शुभारंभ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आर्य पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा सशक्त समाज सृजन में युवाओं की भूमिका विषय पर चल रहे सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन का शुभारंभ योग व प्राणायाम से किया गया।

पतंजलि योग समिति पानीपत के जिला प्रभारी डॉ. शेषपाल ने योग व प्राणयाम की विभिन्न मुद्राओं के बारे में विस्तार से बताया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि रेडक्रॉस साेसायटी से प्रशिक्षिका रोहिणी ने स्वयंसेवकों को सीपीआर के साथ-साथ प्राथमिक चिकित्सा व घरेलू उपचारों के बारे में प्रशिक्षित किया। सांयकालीन सत्र में ब्रेकथू से पहुंचे पदाधिकारी मुकेश दिगानी, संजय कुमार व प्रदीप बंसल ने लैंगिक असमानता के बारे में बताया। एनएसएस इकाई के समन्वयक प्रो. विवेक गुप्ता ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से समाज को नई दिशा मिलने के साथ-साथ लोगों में जागरूकता आती है। इस माैके पर प्रो. विवेक गुप्ता, प्रो. विक्रम, प्रो. प्रीति कटारिया माैजूद रही।

पानीपत. अार्य काॅलेज में प्राथमिक उपचार काे सीखते छात्र।
खबरें और भी हैं...