रिफाइनरी से प्लास्टिक दाना लेकर गई गाड़ी, बिहार में शराब तस्करी के आरोप में पकड़ी
थर्मल | 9 अक्टूबर 2019 को समालखा की दूहन रोड कैरियर के यहां से गाड़ी काे पटना जाने के लिए बुक की गई।
ट्रांसरेल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के मैनेजर कैलाश चन्द ने बताया कि ट्रक ड्राइवर यूपी के मैनपुरी निवासी यतिंदर कुमार और गाड़ी मालिक सुनील कुमार बिलासपुर है। गाड़ी में करीब 23 लाख का प्लास्टिक दाना था। जब गाड़ी पटना में नहीं पहुंची तो, चालक से फोन किया तो पता चला कि गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और बिहार के मधुबन थाना में बंद है। जब कंपनी का एक सदस्य वहां गया तो पता चला कि गाड़ी में शराब थी इस कारण पकड़ी गई। आरोप लगाया कि चालक व मालिक ने मिलीभगत कर करीब सवा लाख के 50 बैग रास्ते में ही बेच दिए। मधुबन पुलिस ने केवल 950 बैग मिलने की पुष्टि की है। कम्पनी के मैनेजर ने आरोप लगाया कि रास्ते में ही प्लास्टिक दाने के बैग बेचकर शराब भर ली। थाना मतलौडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।