4 थानाें के एसएचअाे और 9 चाैकियाें के प्रभारी बदले, दो एसएचओ लाइन में भेजे
एसपी मनीषा चाैधरी ने 4 पुलिस थानाें के एसएचअाे, 9 चाैकी प्रभारियाें समेत 29 पुलिसकर्मियाें के तबादले किए हैं। इकाेनाेमिक सेल, सिटी के दाेनाें ट्रैफिक जाेन व समालखा ट्रैफिक प्रभारी बदल दिए। जबकि महिला थाना एसएचअाे पवना देवी अाैर बाबरपुर ट्रैफिक थाना एसएचअाे हुकुम सिंह काे पुलिस लाइन में भेजा गया है। एसपी ने इंस्पेक्टर विरेंद्र काे पुलिस लाइन से मतलाैडा थाना एसएचअाे, इंस्पेक्टर विकास काे मतलाैडा एसएचअाे से बाबरपुर ट्रैफिक थाना एसएचअाे, इंस्पेक्टर हुकुम सिंह काे बाबरपुर ट्रैफिक थाना एसएचअाे से पुलिस लाइन, इंस्पेक्टर किरन काे पुलिस लाइन से महिला थाना एसएचअाे, इंस्पेक्टर पवना देवी काे महिला थाना एसएचअाे से पुलिस लाइन अाैर एसअाई सुरेंद्र काे इकाेनाेमिक सेल इंचार्ज से एसएचअाे सनाेली लगाया है। वहीं, एसअाई दिदार सिंह काे एसएचअाे सनाैली से इकाेनाेमिक सेल इंचार्ज, एसअाई हरनारायण काे तहसील कैंप चाैकी इंचार्ज, एसअाई अत्तर सिंह काे माॅडल टाउन चाैकी इंचार्ज, एसअाई राजबीर काे अाठ मरला चाैकी इंचार्ज, एसअाई सुरेश कुमार काे बस स्टैंड चाैकी इंचार्ज, एसअाई श्रीभगवान काे असंध राेड चाैकी इंचार्ज, एसअाई राजकुमार काे समालखा चाैकी इंचार्ज, एसअाई राजपाल काे बाेहली चाैकी इंचार्ज, ईएसअाई रनबीर काे हथवाला चाैकी इंचार्ज, एएसअाई धर्मबीर सिंह बस स्टैंड चाैकी इंचार्ज से थर्मल चाैकी इंचार्ज, एएसअाई नरेश काे ट्रैफिक जाेन-1 इंचार्ज, एएसअाई रविन्द्र काे ट्रैफिक जाेन-2 इंचार्ज, ईएसअाई राजेश काे समालखा ट्रैफिक इंचार्ज लगाया गया है।