2018-19 की जीएसटीआर 9 व जीएसटीआर 9 सी क्लियर करने की तारीख 30 जून तक बढ़ाई : नंदवानी
पानीपत | दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंट सेक्टर-25 के चेयरमैन सीए सुरेश नंदवानी ने कहा कि कहा कि 2018-19 की जीएसटीआर 9 व जीएसटीआर 9 सी क्लियर करने तारीख 30 जून तक बढ़ा दी गई है। पहली इसकी तारीख 31 मार्च तक थी। ये फैसला दिल्ली में शनिवार को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। नंदवानी ने कहा कि डब्ल्यूईएफ के ब्याज की तारीख भी एक जुलाई तक बढ़ दी गई है। 3.5 करोड़ से कम टर्नओवर वाले करदाताओं के लिए जीएसटीआर 9 सी दाखिल नहीं किया जाएगा। वही अक्टूबर 2020 तक के लिए नया रिटर्न का समय तय किया गया है। ई-चालान योजना भी अक्टूबर 2020 तक के लिए टाल दी गई है।