पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • Samalkha News Haryana News Committee Members Hand Over The Missing Six Year Old Child To The Child Helpline Team At The Fair

समिति सदस्यों ने मेले में लापता हुए छह वर्षीय बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम को सौंपा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चुलकाना गांव में फाल्गुन महोत्सव मेले के दाैरान लापता हुए छह वर्षीय बच्चे काे शुक्रवार काे श्याम मंदिर सेवा समिति के सदस्यों ने चाइल्ड हेल्पलाइन टीम काे साैंप दिया। इससे पहले बच्चा मंदिर में रह रहा था।

जानकारी के अनुसार गांव चुलकाना वासी सुरेश कुमार, विपिन, रोशनलाल आदि ने बताया कि 6 मार्च को फाल्गुन महोत्सव मेले के दाैरान एक 6 वर्षीय बच्चे को कोई छोड़कर चला गया। तीन दिन तक मंदिर में ही बच्चे की देखभाल की गई। बच्चे से पूछा गया तो उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। जिसके बाद में इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम को बच्चे को सौंप दिया गया। चाइल्ड टीम के मेंबर रोहित के मुताबिक बच्चे ने अपना नाम आर्यन पिता का नाम दिनेश व माता का नाम सुमन बताया है। बच्चे ने यह भी बताया कि वो गोहाना रोड पुल के नीचे रहता है इसके बाद बच्चे को समालखा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा लापता बच्चे की डीडी करा कर मेडिकल कराया गया। जिसके बाद बच्चे को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की चेयरपर्सन के समक्ष पेश किया गया। चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की चेयरपर्सन पदमा रानी ने बताया कि बच्चे को चाइल्ड इंस्टीट्यूट भेजा गया है जिसकी देखभाल की जा रही है। बच्चे के माता-पिता से मिलवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

समालखा. 6 वर्षीय आर्यन चाइल्ड टीम के मेंबर के साथ।

दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम को बच्चे को सौंप दिया गया। चाइल्ड टीम के मेंबर रोहित के मुताबिक बच्चे ने अपना नाम आर्यन पिता का नाम दिनेश व माता का नाम सुमन बताया है। बच्चे ने यह भी बताया कि वो गोहाना रोड पुल के नीचे रहता है इसके बाद बच्चे को समालखा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा लापता बच्चे की डीडी करा कर मेडिकल कराया गया। जिसके बाद बच्चे को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की चेयरपर्सन के समक्ष पेश किया गया। चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की चेयरपर्सन पदमा रानी ने बताया कि बच्चे को चाइल्ड इंस्टीट्यूट भेजा गया है जिसकी देखभाल की जा रही है। बच्चे के माता-पिता से मिलवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
खबरें और भी हैं...