बजट को लेकर निगम हाउस की बैठक कल
नगर निगम हाउस की बजट काे लेकर बैठक शुक्रवार सुबह 11 बजे हाेगी। मेयर अवनीत काैर ने बताया कि बैठक में शामिल हाेने के लिए कमिश्नर अाेम प्रकाश शर्मा की अाेर से शहरी विधायक प्रमाेद विज, ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा व सभी पार्षदाें काे निमंत्रण भेज दिए गए हैं। सभी अाग्रह है कि बैठक में समय पर पहुंचे। बजट में शहर के किस विकास कार्य मंे कितनी राशि खर्च की जाएगी इसको लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।