डेयरी संचालक पर हमला कर भतीजे के पैर में गाेली मारने वाले दाे अाराेपी अरेस्ट
पानीपत | हाेली के दिन डाबर काॅलाेनी में डेयरी संचालक साेमदत पर हमला कर उसके भतीजे बलराम के पैर में गाेली मारने के मामले में सीअाईए-वन ने शुक्रवार रात बरसत राेड भैंसवाल चाैक से दाे अाराेपियाें काे गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान देशराज काॅलाेनी निवासी हीरा अाैर चेतन के रूप में हुई है। दाेनाें पानीपत से भागने की फिराक में थे, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर दाेनाें काे गिरफ्तार कर लिया। उनके अन्य साथी अभी फरार हैं।
सीआईए-1 प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि हीरा ने पूछताछ में बताया कि वह हाेली के दिन डाबर काॅलाेनी में साेमदत की डेयरी के पास गया ताे साेमदत ने उसकाे धमकाते हुए वहां से भगा दिया। तब उसने साेमदत काे सबक सिखाने की ठान ली। फिर कुछ देर बाद चेतन व अन्य कई साथियाें काे लेकर वह साेमदत के पास गया अाैर उसके साथ मारपीट की। तभी उसका भतीजा बलराम बीच में अाया ताे उसके ऊपर फायर किया। गाेली बलराम के पैर में लगी थी।