डीसी हेमा शर्मा 40 दिनों की ट्रेनिंग पर गईं, एडीसी काे मिला अतिरिक्त चार्ज
पानीपत | डीसी हेमा शर्मा 40 दिन की आईएएस की ट्रेनिंग पर मसूरी गई हैं। उनकी जगह एडीसी प्रीति को डीसी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। डीसी को मई 2019 में प्रमोट कर आईएएस बनाया गया, लेकिन 2010 बैच मिला था। हेमा शर्मा का 9 साल से प्रमोशन रुका हुआ था। आईएएस बनाने के बाद पहली बार वह पानीपत में डीसी बनी थीं। बतौर आईएएस उनकी यह पहली ट्रेनिंग हैं। इसलिए मसूरी गई हुई हैं। 20 अप्रैल को वह फिर से पानीपत जॉइन करेंगी। उनकी जगह पर एडीसी प्रीति डीसी का कार्यभार संभाल रही हैं।