पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दाे दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, भाई ने जताई हत्या की अाशंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत| सिवाह में दाे दिन से लापता युवक का शव गुरुवार काे तालाब में मिला। परिजनाें ने हत्या की अाशंका जताई है। सिवाह के 25 वर्षीय अंकित पुत्र वेद प्रकाश ड्राइवरी करता था। हाेली के दिन 10 मार्च की रात करीब 9 बजे वह घर से बिना बताए निकला था। देर रात तक नहीं अाया ताे परिजनाें ने तलाश शुरू की, लेकिन उनका काेई पता नहीं लगा। बुधवार काे भाई अंकुश ने सेक्टर-29 थाना में पुलिस काे शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। परिजन तलाश में जुटी थे। गांव के सरपंच खुशदिल कादियान ने बताया कि गुरुवार दाेपहर काे ग्रामीण तालाब के किनारे जा रहे थे, तब उन्हें शव नजर अाया। अंकित के परिजन भी अा गए। अंकुश ने कहा कि भाई की नाक से खून निकल रहा था। आशंका है कि गांव के ही किसी युवक ने रंजिश के चलते उसके भाई की हत्या की है। 5 भाई-बहनाें में अंकित चाैथे नंबर का था। पिता की कई साल पहले माैत हाे चुकी है। एसएचअाे याेगेश कटारिया ने कहा कि पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट में माैत के कारणाें का खुलासा हाेगा।
खबरें और भी हैं...