पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

138 महिलाअाें व छात्राअाें के बनाए ड्राइविंग लाइसेंस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत | सेक्टर- 6 स्थित ताऊ देवी लाल पार्क में शुक्रवार काे जिला प्रशासन अाैर टीम रोड सेफ्टी टीम ने ड्राइविंग लाइसेंस कैंप लगाकर 138 महिलाअाें अाैर छात्राअाें के परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए। कैंप का शुभारंभ एसडीएम दलबीर सिंह ने किया। इस दाैरान महिलाओं अाैर छात्राअाें काे देवीलाल पार्क स्थित ट्रैफिक पार्क में एक्टिवा चलवाकर टेस्ट लिया गया। जाे टेस्ट में पास हाे गईं उनका ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाने की प्रक्रिया पूरी की गई। एसडीएम ने बताया कि शुक्रवार के उन महिलाअाें के टेस्ट लिए गए जिन्हाेंने पहले अस्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लिया था। इस अवसर पर लाइसेंस आफिस से रिंकू सैनी, रिटायर्ड रोडवेज इंस्पेक्टर केवल सिंह, मेहुल जैन, हेमंत रोहिल्ला, विनय बंसल, राजीव अरोड़ा, राजेश चांदना, ललित कुमार, पंकज दुआ, धनंजय सिंगला, वैभव छाबड़ा अादि माैजूद रहे।
खबरें और भी हैं...